लीलागर नदी में बह गए किसान का मिला शव

कोरबा के हरदी बाजार के समीप से होकर बहने वाली लीलागर नदी में सुकालू पटेल नामक किसान बहकर अदृश्य हो गया था। पानी का बहाव कम होने के सुकालू पटेल का शव जहां वह डूबा था उससे डेढ़ सौ मीटर दूर उसके ही खेत में देखा गया।
Vo ध्यान रहे दो दिन पहले लीलागर नदी में आई बाढ़ में नदी के किनारे ही रहने वाले सुकालू बह गए थे। उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू टीम भेज दिया गया था काफी प्रयास टीम द्वारा किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। और अब जब सुकालू मिले भी तो जीवित नहीं बल्कि उनका शव ही उनके घर आ सका




