Home Astrology बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू ,तड़के 3...

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू ,तड़के 3 बजे मिली सफलता ,सभी 17 लोगो की बचाई गई जान

0
95

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू ,तड़के 3 बजे मिली सफलता ,सभी 17 लोगो की बचाई गई जान

कोरबा के पाली में खेती किसानी करने गए पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को शाम को हुई भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए ।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग पाली,थाना पाली ,जिला आपदा प्रबंधन नगर सेना कोरबा एवं राज्य आपदा टीम बिलासपुर की टीम ने रविवार शाम से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सोमवार की तड़के 3 बजे सभी 17 जिंदगी को महफूज कर लिया है।

भयावह बाढ़ में मौत का 10 घण्टे तक सामना कर देवदूत बनी संयुक्त टीम की पहल से सुरक्षित लौटने वाले बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरे पर जिंदगी के क्या मायने हैं साफ झलक रहा था सभी ने शासन की संयुक्त टीम का आभार जताया।

 

भयावह बाढ़ में मौत का 10 घण्टे तक सामना कर सुरक्षित वापस लौटे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियाँ एवं सुकून देखी जा सकती थी।

इस पूरे प्रकरण में भारी बारिश एवं बाढ़ की चेतावनी की अनदेखी भारी पड़ी है। जिला प्रशासन ने मीडिया ,मुनादी समेत अन्य माध्यमों से पूर्व दिवस ही अलर्ट जारी कर नदी ,नालों से लगे तटीय इलाकों को रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।