Home Uncategorized तालाब में मिली चार आंखों वाली दुर्लभ मछली 

तालाब में मिली चार आंखों वाली दुर्लभ मछली 

0
79

कोरबा जिले के ग्राम सराईसिंगार के राधासागर तालाब में एक अजीबोगरीब जीव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर तालाब में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें एक ऐसी मछली मिली, जिसकी बनावट ने सबको हैरान कर दिया। इस मछली की चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह था, जो देखने में बेहद विचित्र लग रहा था।

IMG 20250701 WA0023

रात होने के कारण भंगू मछली को अपने घर ले गए। सुबह जैसे ही इस अनोखी मछली की खबर फैली, गांव और आसपास के लोग इसे देखने के लिए उनके घर उमड़ पड़े। ग्रामीणों का मानना है कि यह मछली कोई साधारण नहीं, बल्कि चमत्कारिक और दैवीय शक्ति से युक्त है। कई लोगों ने इसकी बनावट को उल्लू जैसी बताया, जिससे इसकी रहस्यमयी छवि और बढ़ गई।