हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरी चोर दान पेटी का ताला तोड़कर ले भागे पैसे लगातार हो रही चोरियों ने खोली पुलिस गश्त की पोल

0
158

हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरी
चोर दान पेटी का ताला तोड़कर ले भागे पैसे

लगातार हो रही चोरियों ने खोली पुलिस गश्त की पोलScreenshot 20250627 124945 Gallery

(विनोद उपाध्याय)

कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना के समीप स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दान पेटी में रखा पैसा ले भागे। क्षेत्र में हाल में ही हुई अन्य चोरियों और अब मंदिर में की गई चोरी ने पुलिस की गस्त की पोल खोल दी है

हरदी बाजार पुलिस थाना से बमुश्किल 200 मीटर दूर स्थित भगवान बजरंगबली के मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और फिर वहां रखी दान पेटी का भी ताला तोड़ दिया। पेटी में एकत्रित राशि लेकर चोर फरार हो गए
। मंदिर की देखरेख करने वाले संजय राठौड़ ने बताया की रात 10:00 बजे वह मंदिर का ताला बंद कर घर चला गया ।पसुबह 5:00 बजे हमेशा की तरह जब मंदिर पहुंचा तो वहां हो गई चोरी का उसे पता चला। चोर 10 और 20 के नोट छोड़ दिए बड़े नोट लेकर आराम से निकल गए ।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही थाना के समीप चोरों ने मोबाइल और कई लोगों का पर्स पार कर दिया था । कुछ घरों के ताले भी टूटे लेकिन किसी ने भी यह सोचकर पुलिस को सूचित नहीं किया कि कोई लाभ होने वाला नहीं है। इस अविश्वास का कारण हरदी बाजार की वर्तमान पुलिस व्यवस्था है। कहां जा रहा है कि जब से वर्तमान थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे यहां आए हैं रात्रि ग्रस्त ना के बराबर हो रही है यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं ,शरीफ लोग परेशान हैं