होटल में लगी आग, पा लिया गया काबू,थोड़ा विलंब होता तो मच सकती थी तबाही, देखिए वीडियो

0
159

होटल में लगी आग . पा लिया गया काबू

थोड़ा विलंब होता तो।मत सकती थी तबाही
देखिए वीडियोScreenshot 20250627 124506 Gallery

निहारिका कोरबा क्षेत्र में स्थित एक होटल में आग लग गई ।यह आग फेल कर तबाही मचाती इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड और आवश्यक सेवा में लगे अन्य विभाग के लोग मौके पर पहुंचते होटल के कर्मचारियों ने इससे पूर्व ही इक्विपमेंट से आग को नियंत्रण में कर लिया था

काके दी हट्टी नमक होटल में आग उस समय आग लग गई जब रसोई घर में आग जलाई गई। बताया जाता है की चिमनी को कई दिनों से साफ नहीं किया गया था जिसके कारण उसमें ऑयल जमा हो गया था जैसे ही आग जलाई गई उसे ऑयल का सहारा मिला और वह भभक उठी।
होटल के कर्मचारियों ने जागरूकता दिखाई और होटल में ही रखें फायर इक्विपमेंट के जरिए केमिकल का इस्तेमाल किया जिससे आग नियंत्रित हो गई

होटल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग को पूरी तरह से बूझाकर शांत कर दिया।

होटल में आग लगने की खबर ने आसपास के लोगों को भयभीत कर दिया था ।सबकी आंखों के सामने में वह भयानक दृश्य तैरने लगा था जब ट्रांसपोर्ट नगर चौक के समीप एक दुकान में लगी आग ने कई दुकानों को खाक में मिला दिया था। कुछ लोगों को मौत का भी सामना करना पड़ा था।
खैर जब आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया तो पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने लोगों से कहा है कि जैसे आज थोड़ी सी सजगता के कारण बड़ी घटना टल गई वैसे ही सभी व्यापारी बंधुओ को अपनी दुकान व संस्थान में फायर इक्विपमेंट जरूर रखना चाहिए