नहीं रहे हास्य सम्राट. कवि सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

0
245

भारत के जाने-माने हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज, 26 जून 2025 को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. दुबे का रायपुर के एसीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली।
छत्तीसगढ़ के गौरव डॉ. सुरेंद्र दुबे अपनी अनूठी हास्य कविताओं के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर व्यंग्य किया और श्रोताओं को खूब हँसाया। उनकी कविताएँ जितनी गुदगुदाती थीं, उतनी ही विचारणीय भी होती थीं।
डॉ. दुबे को भारतीय साहित्य और हास्य काव्य में उनके अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनके निधन से साहित्य जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। वे हमेशा अपनी कविताओं और अपनी सहज मुस्कान के लिए याद किए जाएंगेScreenshot 20250626 170939 Samsung Internet