Home Uncategorized कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाला केके श्रीवास्तव गिरफ्तार, कोरबा मे...

कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाला केके श्रीवास्तव गिरफ्तार, कोरबा मे ब्लैक स्मिथ के नाम से करता था रखाड़ परिवहन का काम

0
61

कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाला केके श्रीवास्तव गिरफ्तारIMG 20250622 WA0094

0 पूर्व सीएम भूपेश बघेल का मन जाता था करीबी

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने लम्बे समय से फरार के के श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 500 करोड़ रुपये के ठेके के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में की गई। भोपाल के एमराल्ड होटल से रायपुर पुलिस और EOW की संयुक्त टीम ने केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।

अर्जुन रावत को इस तरह लगाया था चूना

केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, रायपुर में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने का झांसा देकर दिल्ली के रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत से 15 करोड़ रुपये की ठगी की थी। 10 महीने पहले तेलीबांधा थाने, रायपुर में श्रीवास्तव और उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। दोनों तब से फरार थे, और उनकी जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी।

ED ने भी दर्ज किया है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केके श्रीवास्तव के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।
EOW भी श्रीवास्तव के खिलाफ अन्य आर्थिक अपराधों की जांच कर रही थी

भूपेश का करीबी माना जाता है श्रीवास्तव को

केके श्रीवास्तव बिलासपुर निवासी हैं, और उन्हें व्यापारी और तांत्रिक के रूप में जाना जाता है। वे भूपेश बघेल के करीबी माने जाते थे और कई बड़े नेताओं से उनका संपर्क था। इसी का हवाला देकर श्रीवास्तव ने कारोबारी से ठगी की थी।

अर्जुन रावत ने की है शिकायत

केके श्रीवास्तव ने रावत को 2023 में आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णन के माध्यम से संपर्क किया, सरकार में ऊंची पहुंच का दावा किया, और एक बड़े नेता से मुलाकात करवाई। इस बीच 15 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में लेने के बाद ठेका नहीं दिलवाया, और रकम वापसी के बहाने दिया गया चेक बाउंस हो गया।

जब सरकार बदली और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी तब अर्जुन रावत ने श्रीवास्तव के खिलाफ ठगी मामला दर्ज कराया।