Home Uncategorized भारतीय योग संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संपन्न

भारतीय योग संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संपन्न

0
53

भारतीय योग संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संपन्नIMG 20250622 WA0083 IMG 20250622 WA0086 IMG 20250622 WA0084।” योग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण रसायन का कार्य करता है “उक्त आशय के विचार वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका एवं भारतीय योग संस्थान कोरबा की क्षेत्रीय प्रमुख आभा अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यक्त किये। यह कार्यक्रम रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल में प्रातः 6:15 से 7:45 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सामुहिक मंत्र साधना की गई ,जिससे पूरा वातावरण योगमय हो गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में केसरवानी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बिंदु केसरवानी एवं संरक्षिका श्रीमती शोभा केसरवानी, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ज्योति जुनेजा एवं आगामी अध्यक्षा श्रीमती नीतू अरोरा, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा बजाज एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुमन अग्रवाल, “वी क्लब” डबरा की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं संस्था की वरिष्ठ योग साधिकाएं श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, श्रीमती आशा बुधिया, श्रीमती आशा जाजोदिया, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्रीमती सुधा मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर योग आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सबने भूरी भूरी सराहना की। योगासन प्रस्तुती में योग शिक्षिकाओं में श्रीमती कंचन जायसवाल, श्रीमती अंजलि केसरवानी, श्रीमती एकता अग्रवाल, श्रीमती रंजना मित्तल, श्रीमती दीपा अग्रवाल, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती किरण बोंदिया, श्रीमती पिंकी पौदार, श्रीमती ज्योति भिमानीयां , ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मंच संचालन श्रीमती मीना बेरीवाल ने किया।