spot_img

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार सूर्या मॉल में चल रहे केंद्र पर छापा

Must Read

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार

- Advertisement -

सूर्या मॉल में चल रहे केंद्र पर छापा

– दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटरों में संचालित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया और शनिवार को सूर्या मॉल पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मॉल स्थित आठ स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की, जहां अनैतिक देह व्यापार किया जाता था।

विओ- दरअसल छापे के दौरान पुलिस ने ब्लू एलिजा स्पा की संचालिका अहिल्या सागरवंशी और सेंस स्पा की संचालिका पूजा सुधु सहित तीन ग्राहकों योगेश कुमार देवांगन, संतोष कुमार देवांगन और कमलेश देवांगन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आपत्तिजनक वस्तुएं सहित तीन मोबाईल फोन भी ज़ब्त किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धाराओं 3, 4, 5, व 7 तहत मामला दर्ज किया है।वहीं, एलोरा स्पा पर भी पुलिस ने संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर उसकी संचालिका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया किया पुलिस की यह कार्रवाई जनहित और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने संदेश दिया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने में कोई ढिलाई नहीं रहेगी, ताकि आम लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।दुर्ग पुलिस ने लोगों से भी अपील किया है कि वे ऐसी संदिग्ध या अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने पर दें, ताकि उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

बाईट- सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियो

कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियो दूसरे के जीवन के लिए खतरा बनने वाले विष...

More Articles Like This

- Advertisement -