Home Uncategorized 232 लोगों को लंदन ले जा रहा विमान क्रैश प्लेन टेक...

232 लोगों को लंदन ले जा रहा विमान क्रैश प्लेन टेक ऑफ करते समय दीवार से टकराया रिहायशी इलाके में गिर गया एयर इंडिया का यात्री विमान गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान टेक ऑफ करते ही रिहायशी इलाके में दीवार से टकराकर क्रैश हो गया। इस विमान में 232 लोग सवार होकर लंदन जा रहे थे। विमान का पिछला हिस्सा दीवार से जैसे ही टकराया उसमें आग लग गई और विमान मेघानी नगर के रिहायशी क्षेत्र में जमीन पर जा गिरा।

0
57

232 लोगों को लंदन ले जा रहा विमान क्रैश

प्लेन टेक ऑफ करते समय दीवार से टकराया

रिहायशी इलाके में गिर गया एयर इंडिया का यात्री विमान

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का यात्री विमान टेक ऑफ करते ही रिहायशी इलाके में दीवार से टकराकर क्रैश हो गया। इस विमान में 232 लोग सवार होकर लंदन जा रहे थे। विमान का पिछला हिस्सा दीवार से जैसे ही टकराया उसमें आग लग गई और विमान मेघानी नगर के रिहायशी क्षेत्र में जमीन पर जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। विमान जहां गिरा है वहां लोगों के निजी मकान और गाड़ियां भी चपेट में आ गई हैं ।कई घायलों को बचाव दल द्वारा अस्पताल ले जाते देखा जा रहा है। जलते विमान के अंदर प्रवेश करने का प्रयत्न किया जा रहा है ।आशंका व्यक्त की जा रही है की प्लेन में सवार सभी 232 यात्रियों की मौत हो चुकी होगी। हालांकि अभी भी यह कहना जरा जल्दी होगी फिर भी विमान से उठती आग़ की लपटे इंगित कर रही हैं कि यदि विमान से कोई जीवित बाहर आता है तो उस पर ईश्वर की बड़ी कृपा होगी