Home Uncategorized पत्नी और ससुराल से पीड़ित पति ने की आत्महत्या खुदकुशी से...

पत्नी और ससुराल से पीड़ित पति ने की आत्महत्या खुदकुशी से पहले युवक द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल

0
125

IMG 20250609 WA0095

 

पत्नी और ससुराल से पीड़ित पति ने की आत्महत्या

खुदकुशी से पहले युवक द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल

आज पूरा देश सोनम राजा और राज के लव ट्राइएंगल और राजा की हत्या की बात कर रहा है… इसी बीच बिलासपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है… जिसमें एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया… आत्महत्या के पहले युवक ने एक 30 मिनट का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड भी किया… जिसमें उसने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के बात कही है…

दरअसल जांजगीर चांपा जिले के बलौदा के पास भिलाई में रहने वाला आनंद देवांगन बिलासपुर में टिफिन सेंटर और केटरिंग सर्विस चलाता था… उसकी शादी 27 नवंबर 2024 को चांपा की रहने वाली शुभी से हुई थी… लेकिन शादी के 4 माह पूरे होने से भी पहले 25 मार्च 2025 को उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई… युवक का आरोप है कि उसकी मां, दीदी और जीजा ने उसे भड़काया… उसका ब्रेन वाश किया… ससुराल वाले उसकी पत्नी के एक दिन में 20 से 25 बार फोन करके उसे भड़काते थे… बार बार मनाने की कोशिश के बाद भी जब पत्नी ने वापस लौटने से इनकार किया तब युवक ने ट्रेन के सामने जाकर अपनी जान दे दी..घटना के बाद जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है….