Home Uncategorized अस्पताल में दिखा जहरीला नाग मरीजों में मची अफरा तफरी ...

अस्पताल में दिखा जहरीला नाग मरीजों में मची अफरा तफरी सर्पमित्र ने पकड़ कर नाग को छोड़ा जंगल में

0
102

अस्पताल में दिखा जहरीला नाग

मरीजों में मची अफरा तफरी

सर्पमित्र ने पकड़ कर नाग को छोड़ा जंगल में

IMG 20250609 WA0037

एस ईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित विभागीय चिकित्सालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब परिसर में ही 5 फीट लंबा जहरीला नाग दिखाई दिया। मरीज और कर्मचारियो में दहशत फैल गई। सर्पमित्र के जरिए नाग को जब पकड़ लिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली

अस्पताल में जहरीले नाग के उपस्थिति की जानकारी मिलते ही सर्पमित्र उमेश यादव सहयोगियों के साथ कोरबा के मुड़ापार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सर्प को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्पमित्र ने सूचना मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुंचकर जहरीले नाग को पकड़ कर बड़ी अनहोनी से लोगों को बचा लिया