spot_img

ब्वायफ्रेंड के हमले से मां को बचाते गर्लफ्रेंड घायल

Must Read

गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप कर लेने के बाद भी ब्वायफ्रेंड उसके पीछे पड़ा था। वह आए दिन घर पहुंचकर गाली गलौच व मारपीट करता था। उसकी करतूत से तंग आकर गलफ्रेंड अपनी मां के साथ ब्वायफ्रेंड के घर पहुंची। यह बात ब्वायफ्रेंड को नागवार गुजरी। उसने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गर्लफ्रेंड घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।

- Advertisement -

यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह पहले डिंगापुर रिक्शा पारा में परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान बस्ती में ही रहने वाले राहुल सारथी से हुई। उसका आना जाना घर में लगा रहता था। वह बात बात पर टोका टाकी करता था। संदेह कर मारपीट करता था। उसकी हरकत से परेशान होकर युवती ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल पीछे पड़ा रहा। आखिरकार मां बेटी ने घर बदल लिया। उनके नए मकान का पता किसी तरह राहुल को लग गया। वह घर पहुंचकर मारपीट करने लगा। वह पीछा छुड़ाने के लिए रूपए की मांग करता है। उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देता है।

वह दो दिन पहले दोपहर को उसके घर पहुंचा। उसने गले में चाकू अड़ाते हुए धमकी दी। इसके बाद घर लौट गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। वह बेटी के साथ राहुल को समझने उसके घर डींगापुर जा पहुंची। जिससे गुस्साए युवक ने मारपीट शुरू कर दिया। उसने नाबालिग की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पीएम आवास लोन के नाम पर ठगी, दो आरोपी दबोचे गए

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीएम आवास का लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -