Home छत्तीसगढ़ PM मोदी से मिलेंगे CM साय: छत्तीसगढ़ के विकास और नक्सल ऑपरेशन...

PM मोदी से मिलेंगे CM साय: छत्तीसगढ़ के विकास और नक्सल ऑपरेशन पर होगी अहम चर्चा

0
136

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार के लिए दिल्ली रवाना हुए। CM दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पिछले 12 दिनों में मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह दूसरी मुलाकात होगी।

दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि दो दिनों के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी राज्य के विकास पर उनसे चर्चा होगी। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी मुख्य प्रधानमंत्री को दी जाएगी।

error: Content is protected !!