Home Uncategorized रसोई घर में खून से लथपथ मिली वृद्ध की लाश,हत्या कर उतारा...

रसोई घर में खून से लथपथ मिली वृद्ध की लाश,हत्या कर उतारा मौत के घाट,फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी, सभी पहलुओं पर की जा रही जांच,

0
60

रसोई घर में खून से लथपथ मिली वृद्ध की लाश,हत्या कर उतारा मौत के घाट,फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी, सभी पहलुओं पर की जा रही जांच,

कोरबा। पाली थाना अंतर्गत नगोईभांठा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध की रक्तरंजित लाश रसोईघर में पड़ी मिली। घटनास्थल पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक के सिर पर कुदाल जैसे हथियार से हमले के निशान मिले। घटना के बाद से मृतक के घर काम करने वाला एक ग्रामीण फरार है। पुलिस की शक की सुई उस पर टिकी हुई है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पाली थानांतर्गत वनांचल ग्राम
नगोईभांठा में परदेशी राम मरकाम 62 वर्ष पत्नी सजन बाई के साथ निवास करता था। उसकी पत्नी शनिवार को कहीं गई हुई थी। वह रविवार की देर शाम घर लौटी तो मकान का दरवाजा खुला मिला। उसने जैसे ही मकान के बाहरी हिस्से में बने रसोई घर के भीतर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। रसोई घर में परदेखी खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। रविवार की सुबह घटना की सूचना थाना पहुंचकर दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव का बारिकी से निरीक्षण किया तो मृतक के सिर पर कुदाल जैसे धारदार हथियार से वार के तीन निशान मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतक के घर त्रिभुवन सिंह काम करता था।

उसे आखरी बार मृतक के साथ देखा गया था। उसके शराब के नशे में होने की भी जानकारी मिली। उसके संबंध में जानकारी लेने पर उसके गायब होने की बातें सामने आई। जिससे पुलिस की शक की सुई उस पर टिक गई