Acn18.com/ दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बुधवार रात दो मुस्लिम परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, चाकू और लात-घूंसे से हुए इस खूनी संघर्ष में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की वजह एक युवक द्वारा दूसरे परिवार की लड़की से जबरन बातचीत की कोशिश और धमकियां बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचकर हमला करता नजर आ रहा है।
विओ-1- दरअलस दोनों परिवारों के बीच पहले से आना जाना था। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे परिवार की लड़की से बात करना शुरू किया। लड़की के परिजनों ने जब बातचीत पर ऐतराज जताया तो लड़की ने लड़के से दूरी बना ली। इससे नाराज होकर युवक ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर लड़की व उसकी मां का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया।
बुधवार रात युवक अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। लड़की के परिजनों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।महिला अफसाना और युवक ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी सोशल मीडिया पर धमकियां दी थीं।