Home छत्तीसगढ़ डैम के किनारे खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

डैम के किनारे खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

0
141

Acn18.com/ छत्तीसगढ़ के बालोद में निर्मित तांदुला डैम कि सीढ़ियों पर एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट किया गया। पतली सीढ़ी पर बाइक चलाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं

बालोद का तांदुला डैम .डैम के किनारे बनी सीढ़ियां. इन्हीं पतली सीढ़ियों पर एक युवक का बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर सीढ़ी के किनारे बनी पतली रेलिंग पर चढ़ने लगा। इस खतरनाक स्टंट का उस युवक द्वारा वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया में डाल दिया गया ।यह वीडियो वायरल होते ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि सिर्फ मामूली सी प्रसिद्ध के लिए इस युवक ने कैसे अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।

error: Content is protected !!