कोरबा में जंगली सूअर का हमला:56 वर्षीय ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने 25 हजार दी तत्काल मुआवजा

0
72

Acn18.com/ कोरबा जिले के ग्राम फुलसरी में शनिवार सुबह जोगिन जंगल में 56 वर्षीय बंधु राम कंवर पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने उसे घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में जंगली सुअर, तेंदुए और अन्य वन्य प्राणियों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे मवेशियों और फसलों को नुकसान हो रहा है। मानव पर हमले की यह पहली घटना है।

60607d56 1961 4182 9bf2 bd5509d128a9 1745736771479

लल्लवन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तत्काल 25 हजार मुआवजा राशि दी गई है। नियमानुसार, परिवार को जल्द ही पूरा मुआवजा राशि दी जाएगी।

श्याम थाना प्रभारी महासिंह देव ध्रुव के अनुसार, पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाने और कैमरा ट्रैप लगाने की योजना बनाई है। विभाग ने ग्रामीणों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम का आश्वासन दिया है।

83466c63 06d8 4e7a b3cf ab6c24314ece 1745736771479