spot_img

गला घोंटकर पति ने पत्नी की कर दी हत्या,अक्सर दोनों के बीच होता था विवाद,पुलिस जुटी जांच में

Must Read

Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत रामसागर पारा में रविवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई एक महिला की हत्या किए जाने की खबर आम हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि पति पत्नी के विवाद में पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और और बड़े बच्चे को लेकर फरार हो गया है। मृतका का नाम दुर्गा सिंह राजपूत था जबकि आरोपी पति का नाम राजकुमार यादव है। पड़ोसियों ने बताया,कि पति पत्नी में अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता था। बीती रात भी दोनों के मध्य विवाद हुआ। लोगों को दुर्गा की हत्या किए जाने की बात उस वक्त पता चली,जब घर में मौजूद छोटा बच्चा रो रहा था। बच्चे की रोने की खबर सुनकर पड़ोसी घर के भीतर घुसे तब दुर्गा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 16 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में...

More Articles Like This

- Advertisement -