Home Astrology सरकार ने उद्योगपतियों का बकाया सब्सिडी का किया भुगतान,नई सेमी कंडक्टर उद्योग...

सरकार ने उद्योगपतियों का बकाया सब्सिडी का किया भुगतान,नई सेमी कंडक्टर उद्योग का होगा भूमिपूजन,नई उद्योग नीति से उद्योगपति हो रहे प्रभावित: मंत्री लखनलाल देवांगन

0
137

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के बाद भाजपा प्रदेश में नए नए उद्योगों की स्थापना के लिए लगातार प्रयासरत है,जिसके सार्थक परिणाम सामने भी आने लगे है। नई उद्योग नीति लाकर उद्योगपतियों को आकर्षित किया जा रहा है ताकी छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिज सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रम व उद्योग मंत्री द्वारा लगातर इस दिशा में काम किया जा रहा है। श्रम व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया,कि सरकार द्वारा पिछले 15 महिनों के दौरान उद्योगपतियों का बकाया सब्सिडी का भुगतान किया गया है,जो 664 करोड़ रुपए है। यह राशि कांग्रेस शासनकाल से ही बकाया था। इसी के साथ ही नवा रायपुर में सेमी कंडक्टर चिप्स उद्योग की स्थापना होने जा रही है,जो देश क दूसरा उद्योग होगा जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथो शुक्रवार की सुबह 11 बजे होगा। इस उद्योग में मोबाईल के सॉफ्टवेयर बनाए जाएंगे जिससे सीधे तौर पर प्रदेश के 5500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में नई उद्योग नीति बनने के बाद चार लाख 40 हजार करोड़ की लागत से नए उद्योग लगने का प्रस्ताव भी सरकार को मिला है,जिस पर सरकार द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। नए उद्योग लगने से छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्रम व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह भी बताया,कि दिल्ली,मुंबई और बैंगलोर में मुख्यमंत्री के साथ उनके द्वारा अलग अलग सेक्टरों के उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने को लेकर बातचीत हुई है। नई उद्योग नीति से उद्योगपति काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने प्रदेश में उद्योग लगाने की हामी भी भरी है।

error: Content is protected !!