Home Astrology नशेड़ी बोलेरो चालक गिरफ्तार,कई लोगों को किया घायल,पुलिस कर रही आगे की...

नशेड़ी बोलेरो चालक गिरफ्तार,कई लोगों को किया घायल,पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

0
229

Acn18.com/कोरबा शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा,शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चालक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं,जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां नशेड़ी बोलेरो चालक ने तेज और लापरवाहीपूवर्क वाहन चलाते हुए बुधवारी के पास बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मारकर घायल कर दिया। भागने के फिराक में बोलेरो सवार ने फिर से सुभाष ब्लॉक के पास मौजूद मस्जिद के सामने एक और बाइक चालक को चपेट में ले लिया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया,वहीं बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है,जिसके खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहली भी टीपी नगर चौक के पास ऐसे ही एक थार जीप के चालक ने नशे में मदहोश जमकर उत्पात मचाया था।

error: Content is protected !!