Home Astrology दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:करीब 500 जवानों...

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:करीब 500 जवानों ने बड़े कैडर्स को घेरा, 3 के शव और हथियार बरामद

0
170

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं आज 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

सूत्र बता रहे हैं कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय और ASP आरके बर्मन का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

error: Content is protected !!