Home JOB दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, 6 मजदूर गंभीर रूप से...

दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल दाखिल, मौसम का मिजाज बिगड़ने से घटी घटना. देखिए वीडियो

0
132

Acn18.com/कोरबा जिले के उपनगर कटघोरा के लखनपुर बरभाठा में थोड़ी देर पहले आई आंधी और बारिश ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार को ढहा दिया। न्यू वैष्णवी राइस मिल की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 8 मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
दीवार ढहने की सूचना मिलने पर आम लोग और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। दीवार के मलबे से एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया, दूसरे को निकालने की कोशिश जारी है। घायल छह लोगों को अस्पताल में दाखिल कर दिया गया।कटघोरा पुलिस और आम लोग मलवा हटाने की कोशिश भी कर रहे हैं

error: Content is protected !!