Home KORBA प्रदेश की 41 बच्चियों को बिहार में बेचने का मामला,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी...

प्रदेश की 41 बच्चियों को बिहार में बेचने का मामला,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाया मुद्दा,दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

0
189

Acn18.com/रोजगार का झांसा देकर जिस तरह से प्रदेश की 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार ले जाकर बेच दिया गया और वहां उनसे देह व्यापार जैसे घिनौना काम कराया गया उसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकार को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पार्टी के पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों की भीड़ कलेक्टर परिसर पहुंची और बात को सामने रखा। उनका कहना है,कि छत्तीसगढ़ सरकार बेटी बचाव,बेटी पढ़ाव का नारा देती है लेकिन उसी राज्य की बच्चियों से घिनौना काम करवाया जा रहा है। इस करतूत के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जमकर आंदोलन करेगी।

error: Content is protected !!