Home KORBA ट्रक और बाइक में हुई भिडंत,घटना के बाद दोनों वाहनों में लगी...

ट्रक और बाइक में हुई भिडंत,घटना के बाद दोनों वाहनों में लगी आग,हादसे से मचा हड़कंप

0
147

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर केंदई आश्रम के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।मामला मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
घटना बुधवार की देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान के मुताबिक, यूपी पासिंग के के ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोरगा की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क किनारे खेत में जा गिरे। बाइक ट्रक के नीचे आकर फंस गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई और ट्रक भी चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना 112 और पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। बाइक सवार ग्राम लेपरा के रहने वाले हैं, जो रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। चौकी प्रभारी मगतु राम ने बताया कि दो लोगों को चोटें आई है, जिन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है।

error: Content is protected !!