spot_img

बस इतनी सी बात पर कर दी पत्नी की हत्या

Must Read

Acn18. Com.नशे में धुत पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, यह बात पति को नागवार गुजरी। उसने टंगिया के बेट से हमला कर पत्नी को लहुलुहान कर दिया,उसके पैर तोड़ दिए। पत्नि का उपचार कराने के बजाय पति ने चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। सुबह मौसी व दादा के साथ बच्चे घर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।

- Advertisement -

घटना कोरबा जिले के लेमरू थानांतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम डीड़ासराई की है। यहां हरिराम मांझी निवास करता है। उसके घर से थोड़ी दूर 38 वर्षीय पुत्र सुनाराम मांझी अपनी पत्नि सनमती बाई 35 वर्ष तथा तीन बच्चों के साथ रहता था। तीनों बच्चे अपने दादा के घर सोते थे। वे शुक्रवार की रात दादा के घर नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह होते ही दादा ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान बच्चे अपनी मौसी के घर मिले। जहां से हरिराम बच्चों और उनकी मौसी के साथ बेटे के घर पहुंचा। घर में सुनाराम मौजूद था। उसकी पत्नि चूल्हे के पास चादर ओढ़कर सोई हुई थी। हरिराम ने आवाज लगाने के बाद चादर उठाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल सनमती खून से लथपथ थी। उसके चेहरे व सिर पर गंभीर चोंट के निशान थे। उसका एक पैर भी टूटा हुआ दिखा। इसकी सूचना हरिराम ने थाना पहुंचकर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीमसेन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात सुनाराम से पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस को बताया कि होली के दिन पत्नि के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। उसने शाम होने पर पत्नि को खाना बनाने की बात कही, जिससे उसने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने टंगिया के बेट से हमला कर दिया। उसके हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और टंगिया को बरामद कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट ने खोला राज

लेमरू पुलिस ने संदेह होने पर सुनाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने पत्नी के।गिरकर घायल होने की जानकारी दी। लगातार पूछताछ के बाद भी आरोपी अपनी बात पर अड़ा रहा। इस बीच पुलिस ने मृतिका का शॉर्ट पीएम रिपोर्ट हासिल कर लिया, जिसमें उल्लेख था कि चेहरे व सिर पर चोंट के कारण अधिक रक्त स्त्राव होने से मौत हुई है। मृतिका का एक पैर भी टूटा हुआ है। इस संबंध में सवाल किए जाने पर आरोपी टूट गया और उसने पूरी कहानी बयां कर दी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी आधा दर्जन लोग हुए घायल,राजनाद गांव निवासी हैं सभी घायल

Acn18. Com.होंडा कंपनी का प्रचार प्रसार करने आ रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में...

More Articles Like This

- Advertisement -