Home KORBA चार अलमारी तोड़कर तीन लाख की चोरी,एसईसीएल कॉलोनी के मकान को बनाया...

चार अलमारी तोड़कर तीन लाख की चोरी,एसईसीएल कॉलोनी के मकान को बनाया चोरों ने निशाना

0
139

Acn18.com/कोरबा में स्लम इलाकों के बाद अब कालोनियां भी सुरक्षित नहीं रह गई है। एसईसीएल कॉलोनी कोरबा ईस्ट में सेंट्रल हॉस्पिटल के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 3 लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया। चार अलमारी को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा ईस्ट एरिया में हॉस्पिटल कॉलोनी के आवास में गार्डिया परिवार निवासरत है। अंशु मालिनी इसी हॉस्पिटल में नर्स है और उनके पति अनुराग बालकों में इंजीनियर है। उनके बच्चे भिलाई में पढ़ाई करते हैं जिससे मिलने के लिए समय-समय पर माता-पिता जाया करते हैं। होली की छुट्टियों में दंपति भिलाई गई हुई। आवास पर कोई नहीं है जबकि झाड़ू पोछा के लिए रजनी नामक कर्मचारी की ड्यूटी है। दो दिन पहले ही अंशु और अनुराग भिलाई गए हुए थे और शायद चोरों को इस बारे में जानकारी हो गई थी। देर रात को चोरों ने दोनों कमरों के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और चार अलमारी तोड़कर उनमें रखें नगदी और सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। आज सुबह लाइट ऑफ करने के लिए जब रजनी यहां पहुंची तो उसने ताले टूटे हुए पाए। पड़ोस में रहने वाली महिला को इसकी जानकारी दी इसके बाद दोनों ने यहां का जायजा लिया और अंशु को जानकारी दी।

संबंधित परिवार ने सूचनाओं के आधार पर बताया कि संभवत ₹300000 का नुकसान इस घटना में हुआ है। उनके कोरबा लौटने और स्थिति देखने के बाद वास्तविक तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। कॉलोनी क्षेत्र में हो रही इस प्रकार की घटनाओं से लोग काफी चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि अब यहां पर सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए काम किया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!