spot_img

इंद्रधनुषी छटा बिखरी भारतीय योग संस्थान के होली कार्यक्रम में, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने किया सम्मोहित.video

Must Read

Acn18.com.भारतीय योग संस्थान कोरबा क्षेत्र के सभी केंद्रों का एकीकृत होली मिलन समारोह आस्था निकेतन अग्रोहा मार्ग कोरबा में आयोजित किया गया। पारम्परिक परिवेश में रंग रंगीले सजावट के साथ कार्यक्रम स्थल को होली के उत्सवी रंग में रंगा गया ,जिसकी छंटा अलग ही देखते बन रही थी। रंग बिरंगे परिधानों में शताधिक साधकों की उपस्थिति से माहौल अत्यंत उल्लासमय हो गया ।

- Advertisement -

होली के उत्सवी गानों पर साधिकाओं ने अनेक सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको आंनद से सराबोर कर दिया। सुगंधित गुलाल एवं फूलों की होली इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुबह सुबह 6 बजे भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने पुरे अग्रोहा मार्ग को उत्सवी रंग में रंग दिया था। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवीका उमा बंसल, ममता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थीं। भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय प्रमुख आभा अग्रवाल ने भारतीय योग संस्थान की और से समस्त नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए निरंतर योग एवं प्राणायाम से जुड़े रहने का आव्हान किया।

भारतीय योग संस्थान के विभिन्न केंद्रों के योग शिक्षीकाए सावित्री बंसल, कंचन जायसवाल, मीना बेरीवाल, रंजना मित्तल, पिंकी पौद्दार, वीणा लाम्बा , किरण बोंदिया, अनिता प्रसाद, अंजलि केसरवानी, जयश्री जसरानी, अर्चना अग्रवाल, पंखुड़ि अग्रवाल, ने सक्रिय योगदान दिया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली,सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब*

Acn18. Com.रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों...

More Articles Like This

- Advertisement -