Acn18.com/होली के मौके पर कोरबा विधायक और प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास स्थान कोहड़िया में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक और मंत्री होली के दिन अपने निवास स्थान पर ही मौजूद रहे और सभी से होली की बधाई व शुभकामनाएं लेते हुए नजर आए। होली के मौके पर उनसे मिलने और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके घर पर आम और खास लोगोें की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। दोपहर तक लोगों के आने व जाने का सिलसिला चलता रहा और सभी ने उन्हें होली की शुभकानाएं दी। मीडिया के माध्यम से मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी कोरबा और प्रदेशवासियों को होली की शुभकानाएं प्रेषित की।
मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास स्थान पर उमड़ी लोगों की भीड़,होली मिलन समारोह पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता.video
More Articles Like This
- Advertisement -