Home KORBA दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: हाथ मलते रह गए कांग्रेसी,भाजपा की संगीता...

दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: हाथ मलते रह गए कांग्रेसी,भाजपा की संगीता साहू ने मारी बाजी

0
179

दीपका: बहुचर्चित दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पार्षद संगीता साहू ने सबसे अधिक मत हासिल कर जीत दर्ज की। वे वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद हैं और अब दीपका नगर पालिका की नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष बनी हैं।

भाजपा का दबदबा, समीकरण रहा अनुकूल।

दीपका नगर पालिका परिषद में कुल 21 वार्ड हैं, जिनमें से 12 वार्डों पर भाजपा पार्षदों का कब्जा है, जबकि कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं। वहीं, तीन निर्दलीय पार्षदों में से एक ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई। ऐसे में यह पहले से तय माना जा रहा था कि उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाएगा, लेकिन सवाल यह था कि उम्मीदवार कौन होगा।

भाजपा के लिए प्रत्याशी तय करना रहा चुनौतीपूर्ण।

भाजपा संगठन के लिए प्रत्याशी का चयन आसान नहीं था। कोरबा सभापति चुनाव के दौरान अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर नूतन सिंह ने जीत दर्ज की थी, जिससे संगठन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई थी। दीपका में भी किसी तरह की असहमति या बगावत से बचने के लिए संगठन ने रणनीतिक ढंग से संगीता साहू को प्रत्याशी बनाया, जिससे भाजपा को निर्विवाद जीत हासिल हो सके।

संगठन की सधी हुई रणनीति, संगीता साहू को मिली जीत।

संगठन के सही फैसले और मजबूत रणनीति के चलते संगीता साहू ने भारी मतों से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही दीपका नगर पालिका में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। वहीं आपसी खींचातानी में कांग्रेस की जमीन खसकती दिख रही है।
इस चुनावी नतीजे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जबकि कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

error: Content is protected !!