Home KORBA कुसमुंडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,एसईसीएल की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों...

कुसमुंडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,एसईसीएल की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया सम्मान

0
165

Acn18.com/कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं के सम्मान में कई तरह के आयोजन भी संपन्न हुए। कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र कुसमुंडा में इस दिन विशेष की धूम रही। एसईसीएल कुसमुंडा जीएम कार्यालय में इस मौके पर केएसएस सीटू द्वारा महिला अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। संगठन की तरफ से उन्हें उपहार दिए गए और उनके कार्यों की प्रशंशा की गई। महिला दिवस पर उपहार व मान सम्मान मिलने से महिला एसईसीएल कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया।