spot_img

हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार:रोहतक में सूटकेस में मिली थी लाश; मां ने कहा- हुड्‌डा की पार्टी में गई थी

Must Read

Acn18.com.हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल के मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीती रात दिल्ली से 2 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण ब्लैकमेलिंग है। बताया जा रहा है कि हिमानी आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण आरोपी ने उसकी हत्या की। आरोपी का नाम सचिन है। वह बहादुरगढ़ के पास एक गांव का रहने वाला है। हालांकि, इस बारे में पुलिस का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इससे पहले रविवार को हिमानी की मां सविता ने दावा किया था कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के प्रोग्राम में हिमानी को शामिल होना था। इसके बाद बेटी लापता हो गई और 1 मार्च को उसका शव सांपला के पास सूटकेस में मिला।

इन आरोपों के बाद हिमानी नरवाल की मां की अनुमति मिलने पर पुलिस ने रविवार शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराया, लेकिन परिवार ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को रोहतक PGI की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। उधर, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का कहना था कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में उनका कोई कार्यक्रम ही नहीं था।

शनिवार को मिला था हिमानी का शव, रविवार दिनभर मचा बवाल

शनिवार (1 मार्च) को विजयनगर कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव सांपला बस स्टैंड के निकट फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया था।

बेटी के मर्डर की सूचना मिलने पर रविवार दोपहर उसकी मां सविता पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं। यहां उसने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इसके अलावा आरोप लगाया था कि कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने कम उम्र में उसकी बढ़ती लोकप्रियता से जलकर हिमानी की हत्या की है।

हिमानी की मां ने पूर्व CM से की बात

रविवार को रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल और महिला कांग्रेस की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट डॉ. निर्मला चौधरी ने विजयनगर में उनके मकान पर सविता से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई कराने के लिए मनाया। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी फोन पर उनकी बात कराई थी।

पूर्व सीएम ने कहा था कि बेटी हिमानी नरवाल को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। कैंडल मार्च करेंगे। महिला मोर्चा भी आपके साथ है। इसके बाद सविता ने बेटी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति दी थी।

मामले में शुरू हो गई थी बयानबाजी…

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने बताया था कानून-व्यवस्था पर धब्बा

पूर्व CM ने हिमानी नरवाल की हत्या पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमानी हत्याकांड राज्य की कानून-व्यवस्था पर धब्बा है। इस हत्या की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। SIT से इस केस की जांच कराई जानी चाहिए।

रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने भी हिमानी की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करनी चाहिए।

अनिल विज बोले- कांग्रेसियों की आदत

वहीं, इस मामले पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस के लोग पहले भी ऐसा करते आए हैं। जल्दी तरक्की करने के लिए दूसरों को पीछे ढकेलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पुलिस गहराई से इसकी जांच कर रही है।”

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

संजू देवी राजपूत विराजित हुई महापौर की कुर्सी पर, भाजपा पदाधिकारियो के साथ पहुंची साकेत.video

Acn18.com/शपथ ग्रहण समारोह से नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत नगर निगम कोरबा के प्रशासनिक भवन साकेत पहुंची. पूजन अर्चन...

More Articles Like This

- Advertisement -