Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार किया शपथ ग्रहण समारोह का देखिए वीडियो

कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार किया शपथ ग्रहण समारोह का देखिए वीडियो

0
136

ACN18.COM   कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका में कांग्रेस पार्षदों ने कार्यक्रम स्थल पर अपने लिए जगह की व्यवस्था नहीं होने से नाराज होकर शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा के लिए पहली बार चुनाव हुए। यहां से भाजपा की सोनी कुमारी अध्यक्ष सहित 30 पार्षद चुने गए हैं। निर्वाचित पार्षदों में कांग्रेस के 13, भाजपा के 10, एक बहुजन समाज पार्टी और बाकी निर्दलीय हैं । जानकारी के अनुसार रविवार को बाकी मोगरा में अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की कांग्रेस पार्षदों के लिए बैठक व्यवस्था नहीं थी, ऐसा उनका कहना है। उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की और अपनी भड़ास निकाली। फिर अपनी पार्टी का अपमान बताते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। देखे। वीडियो