Home छत्तीसगढ़ आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप

आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप

0
167

ACN18.COM    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के SECL क्षेत्र में कार्यरत एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनकी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पिछले 4 साल से दर-दर भटकना पड़ रहा है। पिपरिया लगातार SECL महाप्रबंधक कार्यालय का चक्कर लगा रही है। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उसे सिर्फ आश्वासन देकर टाल रहे हैं। लंबे इंतजार से परेशान होकर अब युवती ने एसडीएम मनेंद्रगढ़ समेत अन्य अधिकारियों को आत्मदाह करने का आवेदन सौंप दिया है। उसने 11 मार्च को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस मामले में जब SECL के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया।

error: Content is protected !!