Home छत्तीसगढ़ चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

0
197

ACN18.COM    रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव चलाता था। इसे ड्रायवर बबलू ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने शालीमार रोड पर खड़ा किया था, लेकिन सुबह छह बजे उठने पर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बीट में मुखबिरों से सूचना मिलने पर संदेही निर्मल उरांव, शेख साहिल उर्फ अप्पू, तारिक अनवर उर्फ मोनू और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ड्राइवर बबलू उरांव के ट्रैक्टर को चोरी करने की योजना बनाई थी। 27 फरवरी की रात ट्रैक्टर चोरी कर उसे पंडरीपानी जंगल में छिपाया और ग्राहक तलाशने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे जल्द ही पकड़ लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर (सीजी 13 बीबी 3796) और ट्रॉली (सीजी 13 एटी 7469) बरामद कर ली, जिसकी कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गई है। मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आने के कारण आरोपियों पर धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी 1. शेख साहिल उर्फ अप्पू पिता शेख हारून उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 03 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 2. तारिक अनवर उर्फ मोनू पिता मोह. कासीम उम्र 26 वर्ष वार्ड नंबर 02 घरघोडा, जिला रायगढ छ.ग. 3. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव उम्र 20 साल वार्ड नंबर 05 घरघोडा, थाना घरघोडा जिला रायगढ 4. विधि के साथ संघर्षरत बालक TAGS

error: Content is protected !!