spot_img

खेलते-खेलते गायब हुई बच्ची की लाश मिली, गांव में सनसनी

Must Read

ACN18.COM    बिलासपुर में पांच साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। शव को देखकर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते गायब हुई थी। उसकी लाश निर्माणाधीन कॉलोनी की छत में मिली है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी है। यहां कॉलोनी का विस्तार चल रहा है। जहां मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलोनी में कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी मजदूर काम करते हैं और परिवार सहित रहते हैं। मजदूर की पांच साल की बेटी है, जो सोमवार की शाम से लापता थी।

मंगलवार की सुबह मासूम बच्ची की लाश नग्न हालत में मिली है। उसके सिर में चोट के निशान है और बच्ची खून से लथपथ निर्माणाधीन मकान के छत पर पड़ी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले रेप की गई है, जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -