spot_img

घर के बाहर सो रहे ग्राम पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर रुप से हुआ घायल,अस्पताल में कराया गया दाखिल

Must Read

Acn18.comसरोज रात्रे कोरबा.कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में एक हिंसक वारदात सामने आई है। नवापारा गावं में अपने घर के बाहर मंडली चबूतरा पर सो रहे एक ग्रामीण पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। खून से लथपथ ग्रामीण को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात किस कारण हुई इस बात का पता नहीं चल सका है,लेकिन दीवार पर धमकी भरा संदेश झूठ बोलेगा जगदीश तो महंगा पड़ेगा लिखा हुआ है। बताया जा रहा है,कि 60 वर्षीय राम सिंह कंवर का गांव में घर बन रहा है। पुराना मकान तोड़कर उसके द्वारा नया मकान बनाया जा रहा है,जिसके लिए बाहर में भवन निर्माण सामग्री रखी हुई है,उसी की सुरक्षा के लिए राम सिंह रात में घर के बाहर सो रहा था। सुबह सुबह जब लोगों ने जमीन पर खून के निशान और राम सिंह को लहुलुहान पाया तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। राम सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिस जगदीश नाम के व्यक्ति का संदेश दीवार पर लिखा गया है वह घायल का पुत्र है,जो घर के भीतर सो रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है,जिसके द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -