spot_img

नोटिस मिलने के बाद कुलदीप जुनेजा बोले मुझे ही क्यों कर रहे टारगेट

Must Read

ACN18.COM  रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी पीसीसी चीफ दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की मांग उठाई थी। लेकिन, उनके इस बयान को पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद उन्होंने अब सफाई भी दी है। पीसीसी से नोटिस मिलने के बाद पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि, मैने संगठन में बदलाव की बात कही है। हम चार चुनाव हार गए हैं, तो अब बचा ही क्या है? मैने व्यक्तिगत किसी का नाम नहीं लिया और ना लूंगा। संगठन मतलब पूरा संगठन, आज भी कहता हूं कि, संगठन में बदलाव परिवर्तन होना चाहिए। मुझे अकेले टारगेट क्यों कर रहे है? उन्होंने आगे कहा कि, हार के बाद कई लोगों के बयान आए हैं। सोशल मीडिया में भी हार के बाद इस्तीफे की मांग कर रहे है। लेकिन अकेले मुझे नोटिस दिया गया। इसके पीछे क्या कारण है? मै कल तक नोटिस का जवाब जरूर दूंगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

  Acn.com रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सीएम कैंप कार्यालय, बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार...

More Articles Like This

- Advertisement -