spot_img

भारतीय सेना ने पाकी सैनिकों को किया ढेर. पाकिस्तान ने पहले की फायरिंग फिर भारतीयों ने दिया जवाब

Must Read

acn18.com     जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तान सैनिकों ने गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

- Advertisement -

अधिकारियों के अनुसार पाक सेना के कई सैनिक हताहत हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस जानकारी की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शहीद सैनिकों को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया- पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर मारकुंडी इलाके में अग्रिम चौकी पर पर गोलीबारी की थी। यह इस साल का पहला सीजफायर उल्लंघन था और पांच दिनों में चौथी सीमापार घटना थी।

गलती से सुरंग पर चढ़ने से एक भारतीय सेना घायल

इसी बीच भारतीय अधिकारियों ने बताया कि इंडियन आर्मी के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) को मामूली चोटें आईं। वो शाम को उसी सेक्टर में गलती से सुरंग पर चढ़ गए थे। मेढ़र निवासी जेसीओ आतंकवादी घुसपैठ रोकने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे। घायल अधिकारी का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 2021 में युद्धविराम का समझौता रिन्यू हुआ था

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते को रिन्यू किया था। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे।

तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पीएम आवास लोन के नाम पर ठगी, दो आरोपी दबोचे गए

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीएम आवास का लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -