Home KORBA जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 चंडीपारा से विभा डमरू मनहर को मिल...

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 चंडीपारा से विभा डमरू मनहर को मिल रहा आपार जन समर्थन, नेता नहीं बल्कि एक सेवक के रूप मे की अपनी दावेदारी पेश

0
150

Acn18.com/प्रदेश के जांजगीर चांम्पा जिले में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 चंडीपारा की बहुत चर्चित प्रत्याशी विभा डमरू मनहर को अपार जन समर्थन मिल रहा।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 चंडीपारा से दावेदारी पेश करते ही उनके चाहने वालों की कतारे लग गई है,एक नई उम्मीद और आशा के साथ विभा डमरू मनहर को आम जनता हजारों की तादाद में समर्थन दे रही है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 के गांव की हर गलियों से लेकर चौक चौराहों में विभा डमरू मनहर को समर्थन देने की बात गूंज रही है, आम जनता का साफ तौर पर कहना है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी विभा डमरू मनहर को टिकट देकर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से प्रत्याशित घोषित करती हैं तो निश्चित तौर पर जानता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए इस चुनावी महासंग्राम में उन्हें जीत का ताज पहनाएगी।

error: Content is protected !!