Home देश दुनिया मिल्कीपुर में उलटफेर, BJP 40 हजार वोट से आगे:अयोध्या सांसद घर से...

मिल्कीपुर में उलटफेर, BJP 40 हजार वोट से आगे:अयोध्या सांसद घर से नहीं निकले, बोले-भाजपा के गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की

0
102

acn18.com   अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक 16 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें 40000 वोटों से आगे चल रही है।

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। हलवाई लड्‌डू बना रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और उनके सांसद पिता अवधेश प्रसाद सुबह से घर से ही नहीं निकले हैं।

पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा- अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता ने उसका बदला लिया। इस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। कहा- भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद भी भाजपा हारेगी।

मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीतती है तो 8 साल बाद फिर से सीट पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी।

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। लड्‌डू बनने शुरू हो गए हैं।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। लड्‌डू बनने शुरू हो गए हैं।

क्यों हुआ उपचुनाव? मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया। वह अयोध्या (फैजाबाद) से सांसद बन गए। तब से यह सीट खाली थी।

मिल्कीपुर में उपचुनाव दिसंबर में होने थे, लेकिन भाजपा नेता गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी थी। इसमें उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में बाबा ने याचिका वापस ले ली थी।