spot_img

भारतीयों के डिपोर्टेशन पर संसद में हंगामा:विपक्ष का हथकड़ी पहनकर सदन के बाहर प्रदर्शन; विदेश मंत्री 2 बजे राज्यसभा में जवाब देंगे

Must Read

acn18.com   बजट सत्र के पांचवें दिन अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने ‘सरकार शर्म करो’ के नारे लगाए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- आपकी चिंता के बारे में सरकार को मालूम है। ये विदेश नीति का मुद्दा है।

- Advertisement -

इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने बाहर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए। पोस्टर भी लहराए जिसमें लिखा था- बेड़ियों में हिंदुस्तान, नहीं सहेंगे ये अपमान।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि, 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकालने पर पूरा देश हैरान है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार इस पर चुप क्यों है। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस मुद्दे पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे जवाब देंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

acn18.com    डोंगरगढ़। CM विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले चंद्रगिरि तीर्थस्थल में सीएम साय...

More Articles Like This

- Advertisement -