Home KORBA नदी में डूबे तीन में से एक छात्र का शव हुआ बरामद,बाकी...

नदी में डूबे तीन में से एक छात्र का शव हुआ बरामद,बाकी दो छात्रों की तलाश जारी

0
163

Acn18.com/कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद 72 घंटे बाद छात्र सागर चौधरी का शव बरामद हुआ। सागर की लाश जलकुंभी के नीचे फंसी हुई थी। काफी मशक्कत करने के बाद एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर सागर की लाश को बाहर निकाला। सागर का शव मिलने से परिजनों के उपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। दो छात्र अब भी लापता जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए,कि बाकी दो छात्रों का शव भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!