Home KORBA कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,कांग्रेस के घोषणापत्र पर किया हमला,चुनाव में किया...

कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,कांग्रेस के घोषणापत्र पर किया हमला,चुनाव में किया जीत का दावा। देखिए वीडियो।

0
114

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की मंशा से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा पहुंचे। एसईसीएल स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा की महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षदों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम ने हेलीपैड पर ही पत्रकारों से चर्चा की। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा,कि उन्हें इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है। भाजपा ने जो अपना अटल विश्वास पत्र के रुप में घोषणा पत्र जारी किया है कांग्रेस ने उसे की कॉपी पेस्ट कर लिया है। कांग्रेस आम जनता का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था ठीक उसी तरह निकाय और पंचायत के चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार होगी।

error: Content is protected !!