Home Uncategorized उच्च शिक्षित महिला कूदी चुनावी मैदान में ,साकेत नगर वार्ड से विभा...

उच्च शिक्षित महिला कूदी चुनावी मैदान में ,साकेत नगर वार्ड से विभा यादव ने भरा पर्चा,भाजपा ने विभा को बनाया है प्रत्याशी

0
78

Acn18. Com.नगर निगम कोरबा के हृदय स्थल पर सर्वाधिक चर्चित वार्ड है साकेत नगर। वार्ड क्रमांक तीन साकेत नगर से भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी विभा यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया है। विभा के साथ बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं घंटाघर पहुंची वहां से महापौर और सभी 67 वार्ड के पार्टी प्रत्याशियों के साथ विभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया

नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक तीन साकेत नगर से भारतीय जनता पार्टी ने जिस विभा यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है वह उच्च शिक्षित हैं। एमकॉम पीजीडीसीए जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त और अधिवक्ता विशाल यादव के साथ दांपत्य सूत्र में बंधने वाली विभा ने जन सेवा का प्रण लिया ।उनके इस भाव को सम्मान देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया।
गौर तलब है कि विभा के ससुर हरिकेश यादव पिछले लगभग 35 वर्षों से भाजपा में रहकर समाज सेवा में रत हैं। वही विभा की सासू माँ श्रीमती रानी यादव ने 10 वर्षों तक इस वार्ड की पार्षद और नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का सदस्य रहते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।

IMG 20250128 WA0140 IMG 20250128 WA0138 IMG 20250128 WA0136 IMG 20250128 WA0134 IMG 20250128 WA0135 IMG 20250128 WA0133 IMG 20250128 WA0132 IMG 20250128 WA0131 IMG 20250128 WA0129 IMG 20250128 WA0130 IMG 20250128 WA0128 IMG 20250128 WA0127