Home KORBA महाकुंभ- यमुना में 35 फीट गहराई पर नाव पलटी:रिंग फेंककर 10 को...

महाकुंभ- यमुना में 35 फीट गहराई पर नाव पलटी:रिंग फेंककर 10 को बचाया, किला घाट पर नावों का संचालन रोका; योगी प्रयागराज पहुंचे

0
118

Acn18.com/महाकुंभ का आज 13वां दिन है। शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। जल पुलिस ने लाइफ जैकेट और रिंग्स फेंककर सभी को बचाया। जहां हादसा हुआ, वहां यमुना की गहराई 35 फीट के करीब थी। सभी को प्राइमरी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इससे पहले, सुबह महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसर विशाल यादव ने बताया- एक गाड़ी में आग लग गई थी। उसके पास खड़ी दूसरी गाड़ी भी आधी जल गई। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले, 19 जनवरी को सिलेंडर की गैस लीक होने से सेक्टर- 19 में आग लग गई थी। इसमें 180 टेंट जल गए थे।

मशहूर गायक गुरु रंधावा ने शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने X पर लिखा- नई शुरुआत कर रहा हूं। CM योगी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा में हिस्सा लिया।

महाकुंभ शुरू होने के बाद उनका यह तीसरा दौरा है। वह मौनी अमावस्या स्नान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अनुमान है कि इस दिन 8 से 10 करोड़ लोग स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। कुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।