Home KORBA कुदूरमाल पुल के उपर हुआ हादसा,एक के बाद एक तीन वाहन पलटी,मार्ग...

कुदूरमाल पुल के उपर हुआ हादसा,एक के बाद एक तीन वाहन पलटी,मार्ग पर लगा लंबा जाम

0
42

Acn18.com/कोरबा शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे है। वाहनों की रफ्तार अधिक हाने के कारण इस तरह की स्थिती निर्मित हो रही है। उरगा थानांतर्गत कुदूरमाल पुल के उपर बीती रात तीन ट्रक एक के बाद एक पलट गए। बताया जा रहा है,कि अकलतरा से गिट्टी लेकर कोरबा आ रही ट्रक पुल के उपर पलट गई,जिससे गिट्टी का बिखराव सड़क पर हो गया। हादसे के बाद पुल पर रास्ता संकरा हो गया। एक एक कर संकरे रास्ते से वाहन निकलने लगी,इसी बीच राख लोड दो ट्रक भी मौके पर पलट गई और राख सड़क पर बिखर गया। सुबह जब ग्रामीणों ने इस नजारे को देखा तो उनके होश उड़ गई। हादसे के कारण मार्ग पर लंगा जाम लगा हुआ था। इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है लेकिन आने जाने में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।