Home KORBA ठेकेदार ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी,भ्रष्टाचार उजागर करने...

ठेकेदार ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी,भ्रष्टाचार उजागर करने पर स्थिती हुई निर्मित,बातचीत का ऑडियो भी हुआ वायरल

0
190

Acn18.com/बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ क्या हुआ यह सब को पता है। एक ठेकेदार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजगार करने का खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ऐसा ही कुछ कोरिया जिले में सामने आया है,जहां एक ठेकेदार द्वारा घटिया सड़क निर्माण की पोल खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिले के गेजी नदी पर बने पुल पर सड़क बनाया जा रहा है,जिसके गुणवत्ता काफी खराब है। इस संबंध में पत्रकार सुनील शर्मा ने ठेकेदार से बात की तब ठेकेदार ने खबर ना चलाने के एवेज में रुपयों का लालच दिया पत्रकार ने रुपए लेने से इंकार कर दिया तब उसे जान से मारने के साथ ही झूठे केस में फंसा देने की की धमकी दी गई जिसका ऑडियो भी सामने आया है। कुछ इसी तरह का मामला कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में भी आया था,जहां एक स्थानीय पत्रकार को ठेकेदार द्वारा धमकी चमकी दी गई। जिस तरह से पत्रकारों को सच दिखाने के बदले धमकाया चमकाया जा रहा है उस पर सरकार को संज्ञान लेने की जरुरत है।

WhatsApp Audio 2025-01-18 at 00.00.52

error: Content is protected !!