spot_img

कृषि मंत्री के कार्यक्रम में बाधा डाली महिलाओं ने,रामविचार नेताम की गाड़ी के सामने आने की कोशिश.देखिए वीडियो

Must Read

Acn18.com/भारत सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है और काफी संख्या में महिलाएं इससे लाभान्वित भी हो रही है । इसके बावजूद महिलाओं की एक संख्या ऐसी भी है जो झूठे सपनों पर बड़ी आसानी से भरोसा कर लेने पर उतारू है। कोरबा जिले में फ्लोरमैक्स और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के चक्कर में फसी महिलाएं आप चाहती है कि सरकार उनके कर्ज को माफ करें। कोरबा में हड़ताल कर रही महिलाओं ने कृषि और अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

- Advertisement -

कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जनजातीय समाज के द्वारा गौरा गौरी महोत्सव और बका पुजारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने के लिए बलरामपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पहुंचे थे। मंत्री के आने की जानकारी मिलने पर तानसेन चौराहा के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आगे कूच किया और नारेबाजी की। काफी संख्या में महिलाओं के यहां पहुंचने से स्थिति बेकाबू हो गई। 2 दिन पहले हुई घटना को ध्यान में रखते हुए आज नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। उनकी ओर से भीड़ को संभालने का प्रयास किया गया। इस दौरान फिर नोकझोंक की स्थिति निर्मित हुई। सायरन बजाते हुए जब मंत्री रामविचार नेताम का काफिला यहां पहुंचा तो कुछ महिलाओं ने उनकी गाड़ी को रोकने की नाकाम कोशिश की। उन्होंने गाड़ी के सामने आने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और उग्र हो रही महिलाओं को मौके से हटाया। पूरे प्रकरण को लेकर जिले में अजीब स्थिति बनी हुई है दूसरी ओर सवाल उठाए जा रहा है कि कर्ज माफी की मांग करने वाली महिलाओं ने किया फ्लोर मैक्स में रुपए लगाने के लिए माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से जो लोन लिया क्या उसके लिए किसी से अनुमति ली। यह बात अलग है कि इसी मामले को लेकर रामपुर क्षेत्र के विधायक फूल सिंह ने महिलाओं के पक्ष में आगामी दिनों में आर्थिक नाकाबंदी करने का ऐलान किया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -