Home छत्तीसगढ़ शराब कारोबारी के ठिकाने में मजदूर की मौत

शराब कारोबारी के ठिकाने में मजदूर की मौत

0
91

acn18.com/  महासमुंद। ग्राम कैलाशपुर में अवैध महुआ शराब निर्माण का खतरनाक खेल एक युवक की जान ले गया। क्षेत्र में एक बड़े अवैध महुआ शराब कारोबारी ने अपने घर में गहरे कुएं जैसे गड्ढे में महुआ पास को सड़ाकर शराब बनाने का काम लंबे समय से जारी रखा था।

हाल ही में मजदूर अर्जुन नायक नामक युवक इस गड्ढे में महुआ पास लेने उतरा, जहां जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया। उसे बचाने गए एक अन्य युवक को भी जहरीली गैस ने अपनी चपेट में ले लिया और वह भी वहीं बेहोश हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया, जहां से अर्जुन नायक को रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब निर्माण की शिकायतें पिथौरा थाना और पुलिस अधीक्षक को कई बार दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अर्जुन की मौत के बावजूद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कारोबारी के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस और आबकारी की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम हैं। यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो अर्जुन की जान बच सकती थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

error: Content is protected !!